1- बिजली शिविर
सुबह 10:00 बजे। सभी बिजली उपकेंद्रों पर बिजली बिल राहत योजना शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने दी।
-
2- एड्स जागरूकता रैली
सुबह 10:00 बजे। कलेक्ट्रेट सभागार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एड्स जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह जानकारी सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने दी।
3- श्रीचंडीमहायज्ञ
सुबह 11:00 बजे। खैरीघाट के पिपरिया मंदिर में श्रीचंडीमहायज्ञ का आयोजन होगा। यह जानकारी मंदिर के महंत मुकुंदराम मिश्रा ने दी।
4- राम विवाह मेला
सुबह 11:00 बजे। बाबा परमहंस दास कुट्टी बाबागंज पर धनुष यज्ञ राम विवाह मेले का आयोजन शुरू होगा। यह जानकारी आयोजन समिति अध्यक्ष बाबा दीन वर्मा ने दी।
-
5- क्रिकेट मैच
सुबह 11:30 बजे। केडीसी मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारी गोविंद चौहान ने दी।
6- भागवत कथा
शाम 06:00 बजे। शहर के सिद्धनाथ मंदिर में भागवत कथा का आयोजन होगा। यह जानकारी महामंडलेश्वर रवि गिरि महाराज ने दी।