1- राष्ट्रीय लोक अदालत
सुबह 10:00 बजे। दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
2- ज्योति कलशयात्रा
सुबह 10:00 बजे। हुजूरपुर में हरिद्वार से आई ज्योति कलशयात्रा गांव का भ्रमण करेगी।
-
3- चिकित्सा शिविर
सुबह 10:00 बजे। बाबागंज के ग्राम कलवारी में मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-
4- फुटबॉल का अभ्यास मैच
शाम 05:00 बजे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में फुटबॉल के अभ्यास मैच का आयोजन किया जाएगा।
5- श्रीरामचरित मानस पाठ
शाम 06:00 बजे। रिसिया के सीताराम मंदिर में श्रीरामचरित मानस का पाठ किया जाएगा।
-
6- भागवत कथा
शाम 06:00 बजे। पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।