फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान पीजी कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज स्वायत्तशासी संस्था में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर और परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित की गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना ने बताया कि इन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद भी किसी को कोई समस्या हो तो वह कार्यालय अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या इस प्रवेश के लिए तिथि और आगे बढ़ सकती है तो उनका कहना है कि सोमवार की शाम प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह से दिशा निर्देश लेने के बाद इस विषय में कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें