कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा रेंज में सड़क किनारे बैठा बाघ।
- फोटो : कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा रेंज में सड़क किनारे बैठा बाघ।
बहराइच। जिले में नेपाल सीमा से सटे कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में बिछिया-मिहिपुरवा मार्ग पर रविवार शाम को अचानक एक बाघ सड़क किनारे आकर बैठ गया। इससे वाहन चालक सकते में आ गए। सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिये थम गए। लगभग 20 मिनट तक आवाजाही पूरी तरह बंद रही। बाद में बाघ जंगल की ओर चला गया, इसके बाद यातायात बहाल हो सका। वन्य जीव संरक्षक बीडी लखमानी ने बताया कि गर्मी के कारण और हाल की बारिश से सड़क किनारे कीचड़ व पानी होने से बाघ वहां आ गया होगा।