फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर के सामने कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना

Sun, 04 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सदर की नगर पालिका परिषद ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन अब ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है, जो शहर में गंदगी फैला रहे हैं। शहर की सरकार ने शपथ ग्रहण के बाद से ही वार्डवार सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चल रहा है। शहर के सभी 34 वार्डों में पालिका प्रशासन का यह अभियान पूरा होने के बाद शहर में जागरूकता अभियान चलाने की योजना है। जागरूकता अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहले व दूसरे चरणों में लोगों को घरों से निकलने वाले कूड़े को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वालों को देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद कूड़े को निर्धारित स्थल पर फेंकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरे अभियान में दंड की प्रक्रिया अपनाते हुए अगर कोई व्यक्ति घर के सामने या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करता है तो संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करते हुए कम से कम पांच सौ की धनराशि वसूली जाएगी। शहर के चांदमारी, घसियारीपुरा, मंसूरगंज, बख्शीपुरा, सूफीपुरा, खत्रीपुरा वार्डों में अभियान पूरा कर लिया गया है।

दो स्थानों पर कूड़े को पृथक करने की व्यवस्था
नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर से निकलने वाले कूड़े को निस्तारित कराने के लिए दो स्थानों पर व्यवस्था है। शहर के कानूनगोपुरा में एमआरफ सेंटर पर सूखा व गीले कूड़े को अलग कराने की व्यवस्था है। शहर के गुल्लावीर मंदिर के पास कूड़े को निस्तारित कराने की व्यवस्था है। पालिका प्रशासन ने शहर के बाहर खुले में कूड़े डालने की व्यवस्था को बंद कर दिया है। पालिका प्रशासन की ओर से शहर के सीतापुर रोड स्थित कूड़ा निस्तारण कराने का प्लांट बन रहा है। यह प्लांट अभी निर्माणाधीन है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण हो जाने से शहर से निकलने वाले कूड़े को प्लांट पर पहुंचाकर निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहली बैठक में बनेगी कार्ययोजना
शहर के वार्डों में सफाई अभियान चल रहा है। बैठक के बाद शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की तमाम योजनाओं को बनाकर उसे धरातल पर लाया जाएगा। स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एनजीटी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- बालमुकुंद मिश्रा, ईओ नगर पालिका परिषद

नागरिकों को होना होगा सजग
पंडित राधाकृष्ण पाठक ने बताया कि शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। उनका भी कर्तव्य है कि सभी अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए पालिका प्रशासन का सहयोग करें। खुले में कूड़ा फेंककर गंदगी न फैलाएं। प्रबंध समिति केडीसी के सचिव मेजर डाॅ. एसपी सिंह का कहना है कि पालिका प्रशासन अपना कार्य तो कर रहा है लेकिन नगरवासियों को शहर को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग देना होगा। कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही फेंकने की पहल नगरवासियों को ही करना होगी।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एजाज अली जद्दू ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने की व्यवस्था बनाई है। कूड़े को घरों के बाहर व अन्य किसी स्थान पर नहीं फेंकना चाहिए। अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नगरवासियों को पालिका प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही कूड़ा फेंकना चाहिए। तभी शहर में स्वच्छता मिशन को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें