फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 20 दिन में जले तीन ट्रासंफार्मर, पांच हजार लोग परेशान

Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा (बहराइच)। कस्बे में बिजली के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। बीते बीस दिनों के अंतराल में कस्बा क्षेत्र के तीन गांवों में लगे ट्रांसफार्मर जल गए थे। ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदले जा सके हैं। ऐसे में गांव की पांच हजार से अधिक की आबादी बिजली-पानी को लेकर परेशान है।
विज्ञापन


मटेरा कस्बे की बिजली व्यवस्था विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ी है। कस्बा स्थित लालपुर शिवपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व धू-धूकर जल गया था। वहीं देवदत्तपुर गांव में पांच दिन पहले व सरैया गांव में 20 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर भी जल गया था।
विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते ट्रांसफार्मरों को अभी तक नहीं बदला जा सका है। क्षेत्र के पीड़ित उपभोक्ता ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर कई बार उपकेंद्र के अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं। लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। ऐसे में इस उमस भरी गर्मी में तीनों गांवों की करीब पांच हजार से अधिक आबादी बिजली पानी को लेकर परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें