फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 31 अगस्त तक तीन ट्रेनें निरस्त

Mon, 11 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मैलानी-नानपारा रेलखंड पर भीराखेरी-पलिया कलां स्टेशनों के मध्य जलभराव होने के कारण गाड़ी संख्या 52261/52262 एवं 52263/52264 नानपारा-मैलानी-नानपारा सवारी गाड़ी पहले से निरस्त चल रही थी। इसके निरस्तीकरण की अवधि को और बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन 31 अगस्त निरस्त रहेगी। इसी तरह दिनांक 16, 17, 23, 24, 30 एवं 31 अगस्त को चलने वाली गाड़ी संख्या 52259/52260 बिछिया-मैलानी-बिछिया सवारी गाड़ी को भी निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें