फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन किशोर सरयू में डूबे, एक की मौत

Wed, 15 May 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नदी में डूबकर किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन व जमा भीड़। -संवाद
विज्ञापन
दो को ग्रामीणों ने बचाया, हरदी क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी। खैरीघाट (बहराइच)। चुरईपुरवा के पास स्थित सरयू नदी पर मंगलवार की दोपहर नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में चले गए, जिससे वह डूबने लगे। चीख पुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर तीनों को बाहर निकाला। तब तक उनमें से एक किशोर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नानपारा थाना क्षेत्र के गौरीशंकर पुरवा गांव निवासी किशन (12) कुछ दिन पहले ननिहाल हरदी थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव आया था। मंगलवार को गर्मी से निजात पाने के लिए गांव निवासी अंकित(10), मोहित (11) के साथ वह सरयू नदी पर नहाने चला गया। जहां तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास मौजूद मुन्ना राजभर ने नदी में छलांग लगाकर दो किशोरों को बचा लिया। वहीं, किशन की डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशन कक्षा पांच में पढ़ता था। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें