तेजवापुर (बहराइच)। बाबा केदारनाथ के दर्शन पूजन के लिए सोमवार शाम तीन श्रद्धालुओं का दल पैदल ही रवाना हुआ। पैदल यात्रा को लेकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उन्हें यात्रा पर रवाना करने के लिए पहुंचे। सभी ने तीनों का माल्यार्पण कर उन्हें रवाना किया।
तेजवापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिसई हैदर निवासी अभिषेक चौबे, आकाश धवन व तेजवापुर के रामहर्षपुरवा निवासी राजेश शुक्ला सोमवार को बाबा केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकले। तीनों पहले प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन पूजन कर यात्रा की शुरुआत की। पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि इससे पूर्व भी वे पैदल ही वैष्णो देवी व बागेश्वर धाम की यात्रा कर चुके हैं।