फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 12 करोड़ से तीन केजीबीवी होंगे उच्चीकृत

Sat, 13 Apr 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 12 तक की होगी पढ़ाई, 100 छात्राओं के लिए बनेगा छात्रावास
विज्ञापन

छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत किया जा रहा है। अभी तक इन स्कूलों में कक्षा आठ तक पढ़ाई होती है। इन विद्यालयों के उच्चीकृत होने से आस-पास की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
जिले के सभी 14 ब्लॉक क्षेत्रों व वन क्षेत्र में कुल 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चित्तौरा, तेजवापुर तथा विशेश्वरगंज को उच्चीकृत किया जा रहा है। इन विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों के निर्माण कार्य में 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक विद्यालय में चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक विद्यालय में नया शैक्षिक ब्लॉक, 100 छात्राओं के लिए नया छात्रावास बनाया जाएगा। तीनों विद्यालयों के उच्चीकृत होने के बाद इस क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन




जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत या जा रहा है। इन विद्यालयों में कक्षा से आठ तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उच्चीकरण होने के बाद कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। -एआर तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें