फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब व गड्ढे में डूबने से बालक सहित तीन की मौत

Thu, 11 Jul 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तालाब व पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे लोगों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। वहीं, एक जगह संदिग्ध हालात में गड्ढे में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के बहराइच हाईवे स्थित राजापुर गांव के पास बुधवार को सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पानी से भरे गड्ढे में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। फोरेंसिक की टीम और पुलिस ने मौके पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। शव की तलाशी में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। सूचना पर लेखपाल, ग्राम प्रधान और ग्रामीण पहुंचे, लेकिन वह भी शव को नहीं पहचान सके। मृतक के गले में गमछा, शरीर पर नीले रंग की टीशर्ट और नीले रंग की पैंट है। रामगांव थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में हुलिए के आधार पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, रामगांव थाना क्षेत्र के ही पंचायत नकाही के खलवा महौतनपुरवा गांव निवासी तेजराम (45) बुधवार को गांव के पास बनी रानीपुर पुलिया से तालाब में गिर गया। जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनके शव को तालाब से बरामद कर लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह रानीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर निवासी अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे। पैर फिसलने से पुलिया से तालाब में गिर गए।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा सादियाबाद निवासी रामदुलारे का पांच वर्षीय पुत्र शिवम मंगलवार को गांव स्थित तालाब में नहाने गया था। जहां गहरे पानी में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। मौत से परिजन बेहाल हैं। रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें