मिहींपुरवा/खैरीघाट। मोतीपुर तहसील के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा त्रिलोकीगौढ़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो फूस के मकान जल कर राख हो गए। खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर में आग से एक मकान राख हो गया। गोवंश की झुलस कर मौत हो गई।
मोतीपुर तहसील के त्रिलोकी गौढ़ी गांव निवासी सोहन और बृजमोहन के घर सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घर में रखी साइकिल, दो सोलर पैनल समेत लाखों का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता ने बताया कि तहसील प्रशासन को आग की सूचना दी गई है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से मगन बिहारी के घर में आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते पूरा घर आग से जलने लगा। इस दौरान छप्पर के नीचे मौजूद एक गोवंश भी चपेट में आ गया। उसकी झुलस कर मौत हो गई।