फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 90 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान भिनगा कोतवाली पुलिस ने रूद्रसेन वर्मा निवासी पूरेअधारी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सोनवा पुलिस ने संतोष कुमार यादव निवासी बेला मकन चौकी थाना खैरी घाट जिला बहराइच को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सिरसिया पुलिस ने इंद्र बहादुर वर्मा निवासी पूरेदारी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं इकौना पुलिस ने खरमन, दयाराम व जगराम निवासी पटखौली कला तथा अनुराग पंडा उर्फ झमझम निवासी ग्राम कालीका थाना कोतवाली नगर बलरामपुर को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई कर जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें