फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जमीन के नाम पर साढ़े तीन लाख हड़पे

Mon, 16 Sep 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रुपयों की जरूरत बताते हुए युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये लिए। वहीं रुपये न लौटाने पर जमीन का बैनामा कराने की बात कही लेकिन युवक अपनी बातों से मुकर गया। इस पर कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर टेडिया निवासी अवधेश कुमार ने कोर्ट में वाद दायर कर बताया कि गांव निवासी अजय कुमार उर्फ अखिलेश ने 15 अप्रैल को साढ़े तीन लाख रुपये उधार लिए थे। वहीं अगले दो माह में जमीन का बैनामा करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब न तो रुपये दे रहे हैं और न ही जमीन दे रहे हैं।

अवधेश ने यह भी आरोप लगाया कि 14 जुलाई को शिकायत करने पर विपक्षियों ने उन्हें दौड़ा लिया और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें