फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुढ़वल से गोंडा तक बन रही तीसरी रेल लाइन

Sun, 19 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाराबंकी जिले के बुढ़वल रेलवे स्टेशन से बहराइच के जरवल रोड होते हुए गोंडा तक रेलवे तीसरी रेल लाइन बना रहा है। इसका काम शुरू हो चुका है। इस लाइन के बनने से गोंडा व बुढ़वल के बीच एक साथ तीन ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। इससे गोंडा, बहराइच व बाराबंकी के लोगों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन


पूर्वाेत्तर रेलवे इस काम पर करीब 714 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह रेल लाइन बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा। बुढ़वल रेलवे स्टेशन से सीतापुर के बीच भी रेलवे लाइन निकली है। यहां से सीतापुर से होकर बरेली व दिल्ली तक ट्रेनों का संचालन होता है। जबकि बहराइच के जरवल रोड, घाघराघाट रेलवे स्टेशन होते हुए यह लाइन गोंडा भी गई है।
गोंडा से गोरखपुर व बिहार, अयोध्या तक भी ट्रेनों का संचालन होता है। रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बुढ़वल से करीब 62 किलोमीटर लंबी तीसरी नई रेल लाइन गोंडा तक बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस रेल लाइन के लिए रेलवे का तीसरा पुल भी सरयू नदी पर बन रहा है। पुल का काम भी तेजी से चल रहा है। पुल बनने में करीब एक साल लगेगा। एक साल में ही तीसरी रेल लाइन भी बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें