रूपईडीहा (बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक परिवार अपने मासूम बेटे का इलाज करवाने बहराइच गया था। इसी दौरान चोरों ने सात लाख से अधिक का सामान पार कर दिया।रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्लिम बाग निवासी जहीर फल विक्रेता है। उसके बेटे इरफान ने बताया कि वह बेटे का इलाज करवाने सपरिवार बहराइच गया था।
रविवार को लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी, बक्सा व अटैची आदि के ताले टूटे थे। पीड़ित ने बताया कि चोर दो लाख के आभूषण, सात लाख की नेपाली नकदी समेत भारतीय रुपये भी ले गए। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।