फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चोरों ने दो घरों से उड़ाई नकदी-जेवर

Mon, 27 Mar 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी(बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरा बाजार के मजरा तारापुर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोला दिया। दो घरों से लाखों का माल समेट ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। बौंडी थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी रामकुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार समेत सो रहे थे। इसी दौरान चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए। चोर कमरे में रखा बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स में सोने की मटरमाला, झुमकी, चांदी की करधनी व 11 हजार रुपये थे। घर में रखे कपड़े व फूल के बर्तनों को भी नहीं छोड़ा। सुबह बॉक्स खेत में पड़ा मिला। चोरों ने गांव की राधिका के घर पर भी धावा बोला और बॉक्स उठा ले गए। राधिका ने बताया कि बॉक्स में 10 हजार रुपये व आभूषण थे। थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें