फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक ने खाया विषाक्त, इलाज के दौरान मौत

Sun, 01 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पलखू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत मोहनपुरवा निवासी पलखू (35) ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनोंं में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्रावस्ती जिले के गिरंट क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी जोगी ने बताया कि उनका बेटा पलखू रोज शराब पीता था। शराब पीने से मना करने पर वह झगड़ने लगता था। बृहस्पतिवार को वह घर पर था। जब शाम को वह घर पहुंचे तो पलखू के मुंह से झाग निकल रहा था और वह तड़प रहा था। उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें