एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
- फोटो : एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
जरवलरोड। जरवल कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों का जन्म होने से अस्पताल में उपस्थित लोग आश्चर्य में पड़ गए। महिला चिकित्सक ने तीनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जच्चा और नवजात की देखभाल शुरू कर दी। जिला बाराबंकी के तहसील रामनगर थाना बदौसराय निवासी खान मोहम्मद की पत्नी रेशमा जरवल कस्बा स्थित अपनी बहन के यहां रिश्तेदारी में आई थी। यहां उनकी प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। हॉस्पिटल की डॉक्टर उजमा रईस ने बताया तीनों बच्चे नार्मल डिलवरी से हुए हैं। जन्मे बच्चों में एक बेटा और दो बेटियां हुई हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने पर महिला का हीमोग्लोबिन बहुत कम था। इस पर उन्हें ब्लड चढ़ाने के बाद नार्मल डिलिवरी करवाई गई।