फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला ने साथियों के साथ मिलकर की पति की हत्या

Sat, 13 Jul 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कोरियनपुरवा गांव में बुजुर्ग की हत्या के बाद जमा भीड़ व जांच करती पुलिस।  -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकिहा के मजरा कोरियनपुरवा का मामला

बेटे ने मां समेत चार पर दर्ज करवाया मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है।
खैरीघाट। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकिहा के मजरा कोरियनपुरवा निवासी घसीटे (65) शुक्रवार की रात धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत गया था। आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी मीना देवी ने साथी संतराम उर्फ झुर्रा, संतराम के बेटे संजय और गुरुदीन के साथ लाठी-डंडे व धारधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। मरणासन्न हालत में चारों उसे खेत पर छोड़ कर फरार हो गए। होश आने पर घायलावस्था में घसीटे अपने घर पहुंचा और बेटे सतीश को आपबीती सुनाई। बेटा जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाता उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे सतीश ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिता घायलावस्था में घर पहुंचे थे और उन्होंने मां मीना देवी, संतराम, संजय व गुरुदीन द्वारा हमले की बात बताई। सतीश ने बताया कि बारिश होने के चलते वह तुरंत इलाज के लिए नहीं ले जा सका और उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह गांव में हत्या की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बेटे सतीश की तहरीर पर मीना देवी, संतराम, गुरुदीन व संजय पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर सीओ महसी अनिल सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन



फूफा संतराम के साथ रहती थी मां, मांग रही थी आधी जमीन

शिवपुर। मृतक घसीटे के बेटे सतीश ने बताया कि उसकी मां मीना देवी सालों पहले उसके फूफा संतराम उर्फ झुर्रा के साथ चली गई थी और उसी के साथ रहती थी। इस दौरान उसके पिता घसीटे एक मामले में जेल चले गए थे, वापस आए तो उन्होंने मां मीना देवी से साथ रहने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। वह उनके पिता से आधी जमीन देने की मांग करने लगी। जब पिता ने जमीन देने से इंकार कर दिया तो फूफा संतराम उर्फ झुर्रा, फूफा के बेटे संजय व दामाद गुरुदीन के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।

बेटे ने पिता को फावड़े से हमला कर मार डाला
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर फुटहा का मामला
नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र में बेटे ने खुरपा पीटने के विवाद के बाद पिता पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर फुटहा निवासी रामसुख यादव का शुक्रवार की रात खुरपा पीटने को लेकर पिता राम विलास यादव (60) से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रामसुख ने पिता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। साथ ही पास में रखे फावड़े से उस पर हमला कर दिया। रामसुख ने बुजुर्ग पिता पर फावड़े से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह खेतों में धान की रोपाई होनी थी। उसी को लेकर धान की बेरन काटने के लिए खुरपा पीटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद रामसुख ने पिता की हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पोते नीतीश यादव की तहरीर पर आरोपी बेटे रामसुख पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें