फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भरथापुर के ग्रामीणों का जल्द होगा विस्थापन

Thu, 06 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल व तीन तरफ से नदी से घिरे भरथापुर भारत का अंतिम गांव भी कहा जाता है। वहां के ग्रामीणों से संवाद करने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी पंहुचीं। डीएम ने ग्रामीणों के जल्द विस्थापन की बात कही।
विज्ञापन


डीएम और एसपी अधिकारियों के संग कतर्नियाघाट के गेरूहा नदी पहुंच कर स्टीमर से भरथापुर गांव में पहुंची। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गांव की महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं और पुरुषों ने गांव के विस्थापन और नदी की कटान की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विस्थापन के लिए गांव के सभी लोग राजी हैं और विस्थापन प्रक्रिया जल्द से जल्द चालू की जाएगी।
ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि उनको राशन लेने 16 किलोमीटर आंबा जाना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि पिछले काफी महीनों से गांव में बाल पुष्टाहार का वितरण नहीं हो पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आंबा गांव के कोटेदार गांव में ही आकर राशन बांटे। बाल पुष्टाहार के मामले पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लताड़ लगाई। जिलाधिकारी ने भरथापुर ग्रामीणों को बाढ़ के समय कोई समस्या न हो इसके लिए दो नाव उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 48 परिवारों के 84 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के लिए कैंप भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें