फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टेडियम टीम ने 3-2 से जीता अभ्यास मैच

Tue, 03 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को स्टेडियम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच अभ्यास मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए। कड़े मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने एक गोल के अंतर से बाजी मार ली। मैच का आयोजन हॉकी कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में हुआ। ओंकार ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच देखने के लिए आलोक, शिवा, विशाल, अकरम, कमलेश, संजना, अदिति, अनन्या, कृष्णा, आयुषी, तनू और तौसीफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें