बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम के बीच अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम टीम ने खेलो इंडिया टीम को 3-2 से हरा दिया। फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुए इस मैच में युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान आयुष, शुभ, शौर्य, दिव्यांशु, मयंक, प्रतीक, शिवा और सैफ अली सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।