बहराइच। सपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन कर सभी से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने किया। मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि मौजूदा समय चल रहे निकाय चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में अगर सपा बाजी मारती है तो आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसलिए सभी चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ते हुए पार्टी प्रत्याशियों को विजय की राह तक पंहुचाने का कार्य करें।
पूर्व मंत्री शाह ने कहा कि भाजपा के लोग बौखलाए हैं। इसी का नतीजा है कि पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ मौजूदा भाजपा विधायक ने फर्जी मुकदमा लिखवाकर उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया। बैठक में वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक रेमश गौतम, देवेशचंद्र मिश्रा, नंदेश्वरनंद यादव आदि मौजूद रहे।