फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप पर्व का छाया उल्लास, रोशन हुए घर व दुकान

विज्ञापन
बहराइच में दीपावली के अवसर पर सजे मकान व प्रतिष्ठान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। दीप पर्व पर हर घर में खुशी का दीपक जलेगा। बाजारों में जबरदस्त भीड़ और करोड़ों के कारोबार ने त्योहार का उत्साह दोगुना कर दिया है। पूरा शहर रोशनी से नहा उठा है। सोमवार को हर घर-आंगन में लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर सुख संपदा का आशीष मांगा जाएगा। रविवार को लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहा। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। धनतेरस के चलते बाजार में काफी भीड़ रही। धनतेरस के दूसरे दिन भी 10 करोड़ से अधिक का कारोबार होने से दुकानदारों का चेहरा खिला नजर आया।
विज्ञापन

दीपावली के दिन विशेष रूप से मां-लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन हर घर, परिवार व कार्यालय में मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका स्वागत किया जाता है। रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर रविवार को छोटी दीपावली का गजब का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, छावनी बाजार, घंटाघर, पीपल चौराहा, अग्रसेन चौक, छोटी बाजार, पानी टंकी तिराहा समेत अन्य स्थानों पर जगह-जगह सजे लाई-चूरा, मिठाई, खिलौने, लक्ष्मी-गणेश की छोटी-बड़ी मूर्तियां और कपड़ों की खरीदारी करने को लेकर भीड़ उमड़ी रही। घर व प्रतिष्ठान सब जगह सोमवार को होने वाली लक्ष्मी-गणेश पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर रहीं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपावली का उल्लास छाया हुआ है। सोमवार को जमकर आतिशबाजी होगी। दीपावली पर्व को लेकर बधाई देने का सिलसिला जारी है। चारों ओर उल्लास छाया हुआ है।
10 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
इस बार दो दिन मुहूर्त होने के कारण रविवार को भी धनतेरस मनाया गया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। दूसरे दिन भी बाइक, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वैलरी समेत अन्य सामानों की बिक्री जोरों पर रही। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने बताया कि 10 करोड़ से अधिक का ही कारोबार हुआ है। लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखी। हर कोई त्योहार के जश्न को मनाने की तैयारी में सराबोर रहा।
विज्ञापन

छोटे बच्चों को पटाखों से रखें दूर
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि पटाखे जलाते समय छोटे बच्चों को दूर रखें। बारूद के धुएं के संपर्क में आने से बच्चों के शरीर पर दाने निकल सकते है। पटाखे जलाते समय कोई दिक्कत हो तो चिकित्सक से तुरंत सलाह लें।
पटाखे फोड़ते समय बरतें सावधानी
-कान में रुई लगाकर पटाखे फोड़े।
-आग के पास पटाखे न रखे, हल्की सी चिंगारी से आग लग सकती है।
-जहां पटाखे फोड़ रहे हों वहां पानी अवश्य रखें।
-अधजले पटाखे दोबारा जलाने का प्रयास न करें।
-पटाखे जलाते समय सिंथेटिक कपड़े न पहनें।
- जल जाने पर घाव को 15-20 मिनट तक साफ पानी से खूब धोएं।
आपात सेवा के लिए करें संपर्क
एंबुलेंस सेवा- 102 व 108
पुलिस - 112
फायर - 9454418331
कंट्रोल रूम - 7839861627
अधिकारियों की अपील
सकुशल मनाएं दीपावली का त्योहार
जनपदवासियों को दीपावली की ढेर सारी बधाई। दीपोत्सव का पर्व सभी के जीवन में उजियारा फैलाएं। दीप पर्व के इस मौके पर सभी से अपील करता हूं कि सभी लोग दीप पर्व को सकुशल अच्छी तरह से मनाएं। एक-दूसरे के साथ खुशियों को साझा करें। जिससे पर्व का उल्लास दोगुना रहे। -डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम
सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार
दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सभी से अपील है कि दीपावली पर्व पर शांति-व्यवस्था बनाएं रखें। रोशनी के इस पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग के साथ मनाएं। आतिशबाजी के समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। -केशव चौधरी, एसपी
मिलजुल कर मनाएं दिवाली
अंधेरे पर जीत का नाम है दीपावली। ऐसे में सभी लोगों को चाहिए कि वे इस पवित्र मौके पर आपसी मनमुटाव मिटा कर मिलजुल कर पर्व की खुशियां को बांटें। आपस में मिलकर पर्व मनाने से खुशियों में चार चांद लगता है। -पूजा यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
एकता और सौहार्द का संदेश देती दीपावली
जनपदवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं। दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्तियां। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीपों की पंक्तियों से शोभायमान रहता है। दीपावली पर्व हमें एकता और सौहार्द का संदेश देते है। भगवान राम के जीवन आदर्शों से सीख लेते हुए हमें कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। -ज्योति राय, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें