फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नदी उफनाई, मंदिर के रास्ते पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सरयू नदी के उफनाने से नदी के तट पर स्थित मरी माता मंदिर को जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि श्रद्धालुओं को उसे पार करने में एक दूसरे का सहारा लेना पड़ रहा था। इस बारे में बताया गया कि नेपाल में अचानक एक बार फिर नदियां उफनाने लगी हैं। वहां के लोगों को बचाने के लिए नेपाल का बनबसा बैराज खोल दिया जाता है। इससे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों की नदियों में भी पानी बढ़ जाता है। यह पानी की इसी का परिणाम माना जा रहा है। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धलुओं से अपील की गई है कि वे जलभराव वाला रास्ता संभल कर पार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें