फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरे में लिपटी रही सुबह, दोपहर में दिखा सूरज

विज्ञापन
बहराइच शहर में गुरुवार की सुबह छाया कोहरा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तराई में दो दिन बाद मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह आंखें खुलीं तो लोगों को घने कोहरे की चादर दिखाई पड़ी। दृश्यता इतना कम कि 10 मीटर की दूरी पर कुछ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन जैसे ही दोपहर में सूरज निकला तो लोगों को ठंड से राहत मिली। दफ्तरों में कर्मचारी धूप में बैठकर काम निपटाते रहे तो घरों की महिलाओं ने छतों पर कपड़े सुखाए। शाम के बाद ठंड फिर से बढ़ गइ और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

तराई में बीते दो दिनों से ठंड ने लोगों को कंपा दिया, लेकिन बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह इतना घना कोहरा था कि सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आये। दोपहर 12 बजे तक आसमान से कोहरा छट गया और धूप खिली। उसके बाद मौसम का मिजाज बदला और धुंध छाने लगा। हल्की हवाएं फिर से ठंड का अहसास कराने लगी। कृषि वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि बुधवार सुबह का तापमान 10 डिग्री और दोपहर में 20 डिग्री तापमान रहा। उन्होने बताया कि फिलहाल सुबह-शाम कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।
निजी स्कूलों का समय बदला, सरकारी का नहीं
बहराइच। तराई में बढ़ रही ठंड को देेखते हुए निजी विद्यालयों ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले अधिकतर विद्यालय गुरुवार से सुबह 9.30 से संचालित होना शुरू हो गए हैं। हालांकि सरकारी विद्यालयों के समय में कोई परिवर्तन न होने से छात्र-छात्राओं को कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें