फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चीन निर्मित मांझे में फंसे चील की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के झिंगहाघाट स्थित पेड़ पर चीन निर्मित मांझे में फंसे चील को रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने जान बचाई। रेंज कार्यालय लाकर उसका इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के झिंगहाघाट के पास चीन निर्मित मांझा पेड़ से लटक रहा था। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व एक चील इसमें फंस गया। इसके बाद वह जख्मी हो गया। पेड़ पर काफी ऊंचाई पर होने के चलते आम लोग उसे नीचे उतारने में सफल नहीं हो सके।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि वन दरोगा अमित कुमार को मौके पर भेजा गया। टीम ने कड़ी मेहनत कर चील को नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे रेंज कार्यालय लाया गया। पशु चिकित्सक से इलाज शुरू कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें