बहराइच। टिकोरा मोड़ एवं फखरपुर इलाके में बुधवार को श्रम विभाग ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान शुभम ऑटो पार्ट्स फखरपुर, निजामुद्दीन ऑटो पार्ट्स, मौर्य ऑटो पार्ट्स एवं रिपेयरिंग सेंटर, सलीम बिरयानी तथा बालाजी स्वीट्स (टिकोरा मोड़) से कुल सात बालकों को चिह्नित कर मुक्त कराया गया। इसके बाद प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया। इस बीच प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम न कराने के संबंध में जागरूक भी किया गया। सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदयानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लेबर इंस्पेक्टर सूरज तिवारी, देवेश तिवारी, अमरेश कुमार, विकास जायसवाल (रोसा संस्था) एवं राकेश चौबे (प्रथम संस्था) सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।