फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किशोरियों को तेलंगाना ले गए थे अपहरणकर्ता

Sun, 19 Mar 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र से आठ दिन पूर्व अपहृत किशोरियों को पुलिस ने ढूंढ लिया है। दो अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने दबोच लिया है। अपहरणकर्ता किशोरियों को डरा-धमका कर तेलंगाना ले गए थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया और रेकुर्थी से दबोच लिया। अभी अपहरणकर्ताओं के मंसूबों का पता नहीं चला है। आशंका है कि वे किशोरियों को बेचने के उद्देश्य से ले गए होंगे।रानीपुर थाना क्षेत्र में बीते 12 मार्च को शौच के लिए घर से निकली दो किशोरियों का गांव के ही समुुदाय विशेष के युवकों ने कार से अपहरण कर लिया था। दोनों चचेरी बहनें हैं। घटना के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रहीं थीं। दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का सहयोग करने वाली तीन महिलाओं व एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 17 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपियों को भी दबोच लिया और घटना का खुलासा कर दिया। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपी इम्तियाज व छोटकऊ उर्फ वसीम किशोरियों को लेकर तेलंगाना के कोथापल्ली थाना क्षेत्र के रेकुर्थी चले गए थे। पुलिस की एक टीम तेलंगाना रवाना हुई और 17 मार्च को आरोपियों को दबोच लिया। दोनों किशोरियों को भी उनके चंगुल से छुड़ा लिया गया। तेलंगाना की कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों की रिमांड लेकर बहराइच ले आए। रविवार का अवकाश होने के चलते किशोरियों का बयान नहीं हो सका है। किशोरियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस टीम को 30 हजार का इनाम
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में रानीपुर थाना प्रभारी शिवनाथ गुप्ता, स्वाट प्रभारी अनुज त्रिपाठी, अपराध शाखा के उपनिरीक्षक कमलशंकर चतुर्वेदी, कोतवाली देहात के सूरज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न यादव, धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल शिवमोहन सिंह व महिला कांस्टेबल कंचन भी टीम में शामिल रहीं। पूरी टीम को 30 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें