फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेलो इंडिया टीम ने स्टेडियम टीम को हराया

Tue, 04 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास मैच खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइन स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच फुटबॉल का अभ्यास मैच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों का तालमेल, तेज पासिंग और अनुशासित खेल आकर्षण का केंद्र रहा। अभ्यास मैच का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था। मैच में कोच की भूमिका राकेश पासवान और रेफरी की भूमिका विनोद कुमार ने निभाई। इस अवसर पर शिवा, आदित्य, शौर्य, अजलान, मयंक, प्रतीक सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें