फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सता रही गर्मी, पारा और बढ़ने के आसार

Sun, 19 May 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच शहर में शनिवार को चिलचिलाती धूप व गर्मी में कपड़ा लपेटकर गुजरते लोग
विज्ञापन
बहराइच। जिले में गर्मी का कहर जारी है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन

आग उगलती गर्मी, चिलचिलाती धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह 10 बजे से ही लोग घर में दुबकने को मजबूर रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कार्य के लिए ही लोग घर से बाहर निकले। इस दौरान सभी चेहरे को ढककर बाहर निकले। शहर में जगह-जगह गन्ने के जूस, नारियल पानी व अन्य पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अभी तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें