फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 01 Aug 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड(बहराइच)। थाना क्षेत्र के पवारनपुरवा परसा निवासी तनु सिंह (19) ने मंगलवार की रात घर के कमरे में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह परिजनों जब उसका शव लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता अखिलेश ने बताया कि वह बीमार रहने के चलते अक्सर परेशान रहती थी और दिमागी रूप से कमजोर थी। इसके चलते फंदा लगाकर जान दे दी। पिछले साल बारहवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दो भाई व तीन बहन थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत से मां शिवदेवी सदमे में हैं। जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि परिजनों ने बीमारी के चलते फंदा लगाकर जान देने की बात बताई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें