फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर को विशालकाय अजगर ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। वनग्राम बिछिया के गौशाला में जंगली बंदर चहलकदमी कर रहे थे। तभी एक विशालकाय अजगर आ गया। उसने बंदर को जिंदा निगल लिया। बंदर को बचाने के लिए साथी बंदर ने हमला भी किया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट अंतर्गत बिछिया वनग्राम है। गांव में मवेशियों को बांधने के लिए गोशाला बनी हुई है। गोशाला में कई बंदर टहल रहे थे। इसी दौरान एक विशालकाय अजगर झाड़ियों से निकल आया। अजगर ने टहल रहे बंदर को जिंदा निगल लिया। साथी बंदरों ने अजगर के चंगुल से छुड़ाने के लिए उस पर पंजे से कई वार भी किए।
लेकिन अजगर ने ऐसे कसकर बंदर को पकड़ा कि कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बंदरों के शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने भी लाठी से बंदर को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार का कहना है कि बंदर को अजगर ने निवाला बनाया है। जंगल से सटे लोग स्वयं सुरक्षित रहने के साथ मवेशियों को भी जंगली जीवों से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें