फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर में बनेगा पहला वातानुकूलित ऑडिटोरियम

Wed, 05 Jul 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में लंबे समय से चली आ रही ऑडिटोरियम निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। 250 सीटों का एक वातानुकूलित ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कपूरथला में भूमि चिह्नित की गई है। इस पर करीब तीन करोड़ का खर्च आएगा। शासन को भेजे प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद डीएम ने ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू कराने के लिए निर्देश दिए है। आम लोगों को भी ऑडिटोरियम की सुविधा मिल सकेगी।अभी तक बहराइच शहर में कोई ऐसा बहुउद्देशीय हॉल (वातानुकूलित ऑडिटोरियम) नहीं है, जहां पर जरूरत पड़ने पर कोई सरकारी या फिर गैर सरकारी कार्यक्रम किया जा सके। इसी को ध्यान में रखकर डीएम मोनिका रानी ने शहर में एक वातानुकूलित बहुउद्देशीय हॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

करीब तीन करोड़ की लागत से बनने वाले इस बहुउद्देशीय हॉल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। शहर में कपूरथला के पास जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इस हॉल की क्षमता करीब 250 सीट की होगी। यह हॉल लोगों को जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसमें सरकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे। इस ऑडिटोरियम के बनने से आम जन को भी महंगे हॉल बुक करने से राहत मिलेगी।


अभी नहीं कोई वातानुकूलित ऑडिटोरियम
शहर में इस समय कोई भी वातानुकूलित ऑडिटोरियम नहीं है। एक ऑडिटोरियम केडीसी व एक मेडिकल कॉलेज में है पर यह वातानुकूलित नहीं है। कलेक्ट्रेट व विकास भवन में सभागार बना है। ऐसे मेें यदि कोई बड़ा कार्यक्रम कराना हो तो इसके लिए निजी हॉल ही बुक करना पड़ता है। अब इस ऑडिटोरियम के बनने पर जिला प्रशासन के साथ आम नागरिकों को भी इसकी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


शहर में कपूरथला के पास खाली पड़ी भूमि पर एक वातानुकूलित ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। यह 250 सीट का होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
- शालिनी प्रभाकर, सिटी मजिस्ट्रेट

नर्सिंग कॉलेज व अस्पताल के लिए दी गई भूमि
शहर में एक नया वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनने जा रहा है। इससे हर किसी को लाभ मिलेगा। शहर में ही नर्सिंग कॉलेज, 100 बेड का नया अस्पताल बनेगा, इसके लिए भूमि जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग को उपलब्ध करवा दी है। एक एएनएम ट्रेनिंग सेंटर भी बनेगा।
विज्ञापन

- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें