फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी की बहन को भगा ले गया था मृतक का पोता

Sat, 17 Sep 2022 04:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

बेचन लाल का पोता कुलेराज करीब दो माह पूर्व गांव के ही अमरपाल उर्फ ननकऊ की बहन को साथ लेकर भाग गया था कुछ दिन बाद वह वापस आया। पुलिस ने कुलेराज के विरुद्ध मामला भी पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में ठाकुरपुर जुनेठा गांव में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण रंजिश बताई जा रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर जुनेठा निवासी बेचन लाल (78) का पोता कुलेराज करीब दो माह पूर्व गांव के ही अमरपाल उर्फ ननकऊ की बहन को साथ लेकर भाग गया था कुछ दिन बाद वह वापस आया। पुलिस ने कुलेराज के विरुद्ध मामला भी पंजीकृत किया था। इस बात से नाराज अमरपाल, विपिन कुमार, सुशीला देवी आये दिन मृतक के परिजन से मारपीट करते आ रहे हैं।

 

बीती रात मामला अधिक बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेचन लाल को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़े बेचेलाल को सीएचसी रिसिया लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र देवकली की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें