फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मतदान प्रतिशत में जिले को बनाना है चैंपियन

Sat, 20 Apr 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र।
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मतदाता जागृति महोत्सव कार्यक्रम के तहत बालक-बालिका एथलेटिक्स, मूकबधिर क्रिकेट व बैडमिंटन प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इस मौके पर आयोजकों की ओर से आगामी 13 मई को होने वाले मतदान कार्य में शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं का आरंभ उपक्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर मूकबधिर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी व पिछड़ा समाज कल्याण अधिकारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आरंभ किया। इसके बाद बैडमिंटर प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ ने किया।
प्रतियोगिता के बाद ट्रांसजेंडर समूह व थारू जनजाति की ओर से कराई गई मटका दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की रंगोली व मेहंदी, दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागी सम्मानित
कार्यक्रम के समापन के दौरान डीएम मोनिका रानी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सभी का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डीएम ने लोकतंत्र के महापर्व पर जिले के मतदाताओं से निर्भीक होकर 13 मई को शत प्रतिशत मतदान करते हुए मतदान प्रतिशत में जिले को चैंपियन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसपी वृंदा शुक्ला, सीडीओ रम्या आर, बीएसए एआर तिवारी, ईओ प्रमिता सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार, व्यापारी नेता कुलभूषण आरोड़ा, रोहित सिंह, राकेश पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें