फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पशुपालन निदेशक ने गोआश्रय स्थलों में साफ-सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
परसेंडी ​​स्थित गो आश्रय स्थल पहुंचे पशुपालन विभाग के निदेशक राजेंद्र प्रसाद माहौर। 
विज्ञापन
बहराइच। पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास राजेंद्र प्रसाद माहौर ने रविवार को गोआश्रय स्थल परसेंडी और कटरा बहादुरगंज का निरीक्षण किया। गोपूजन कर गोवंशों को गुड़ व फल खिलाए। उन्होंने स्वास्थ्य, भूसा, हरे चारे और पानी की व्यवस्था देखी। भूसे के साथ पर्याप्त हरा चारा देने और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में चारा उत्पादक किसानों से अनुबंध कर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। गोबर-गोमूत्र से गमले, दीये आदि बनाकर गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। खुरपका-मुंहपका का समय से टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। वहीं, एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने शनिवार को पौंडा गौशाला का औचक निरीक्षण कर चारा, पानी, चोकर व साफ-सफाई देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें