फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर से निकले युवक का मिला शव

Sun, 05 Mar 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। लोखड़ियन पुरवा निवासी युवक शनिवार को मछरिहवा इंजन बनाने गया था। वह देर रात तक वापस नहीं आया। रविवार सुबह धोबियन पुरवा गांव के पास उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनगा कोतवाली अन्तर्गत शिवगढ़ कला के मजरा लोखड़ियन पुरवा निवासी श्याम सुंदर (40) शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के मछरिहवा गांव में एक इंजन बनाने गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार दोपहर धोबियन पुरवा गांव के पास उसका शव पड़ा मिला। परिवारीजनों ने बताया कि श्याम सुंदर के साथ उसका साला भी था। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें