फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीसीओ ने चीनी मिल में जांची बिक्री व्यवस्था

विज्ञापन
जरवलरोड ​स्थित चीनी मिल का निरीक्षण करते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
जरवलरोड। चीनी की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बीच शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड पहुंचकर चीनी के स्टॉक और बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में रखी चीनी के रख-रखाव के साथ स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की भी जानकारी ली। मिल प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में करीब 90 हजार क्विंटल चीनी का स्टॉक मौजूद है। निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी की बिक्री व्यवस्था और उपलब्ध स्टॉक का मिलान करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर मिल में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों का भी जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जरवल राजेश कुमार विश्वकर्मा, इकाई प्रमुख टीएस राणा, विभागाध्यक्ष गन्ना संजीव चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जरवलरोड स्थित चीनी मिल का निरीक्षण करते अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें