फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कटान तेज, आशियाने पर खुद चला रहे हथौड़ा

Thu, 03 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। सरयू नदी में अचानक नेपाल का पानी आने से बृहस्पतिवार को कटान शुरू हो गई। तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई है। ग्रामीण खुद अपने मकान पर हथौड़ा चलाने को मजबूर हैं। हथौड़े की हर चोट पर ग्रामीणों के आंसू छलक रहे हैं। घर टूटता देख महिलाएं और बच्चे फूट-फूट कर रो रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील मिहींपुरवा के मजरा भजनारी गौढ़ी में भोर होते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। नेपाल से काफी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने कटान तेज कर दी है। कटान की जद में आए भजनारी गौढ़ी के ग्रामीण आननफानन में अपना मकान तोड़ने में जुट गए। सभी अपना अधिक से अधिक सामान निकालकर बचाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में हड़कंप की स्थित है। अचानक कटान की जानकारी होने पर एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कटान की जद में आए ग्रामीण नन्हूराम यादव, जगतपाल यादव, अमित यादव व मनोज यादव ने बताया कि नदी ने कटान तेज कर दी है। सभी सामान बचाने में जुट हुए हैं।
कटान की जानकारी नहीं है। पता करवाकर ग्रामीणों को हर संभव मदद दी जाएगी। संजय कुमार, एसडीएम मिहींपुरवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें