बहराइच। जिला सत्र न्यायालय पर चल रहे एक वाद की सुनवाई के दौरान विवेचना अधिकारी समय से कोर्ट नहीं पहुंचे। पेशी के लिए आवाज होने के बाद भी विवेचक के हाजिर न होने पर सुनवाई कर रहे जनपद न्यायाधीश ने सख्त नाराजगी जताते देर से पहुंचे विवेचक को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने विवेचनाधिकारी को मुकदमे की सुनवाई में समय पर पहुंचने के साथ ही वाद से जुड़े अभिलेख, सीडी व अन्य प्रपत्र इत्यादि भी सुनवाई तिथि पर कोर्ट में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
मंगलवार को हरदी थाना क्षेत्र से जुड़े वाद पंकज बनाम सरकार की सुनवाई जिला सत्र न्यायालय में जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी की कोर्ट में हो रही थी। सुनवाई के दौरान मुकदमे में विवेचनाधिकारी अयोध्या सिंह पेशी के दौरान समय पर उपस्थित नहीं हुए। देर से कोर्ट पहुंचे विवेचनाधिकारी को देख कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। साथ ही वाद से जुड़ी सुनवाई की पेशी पर समय से कोर्ट आने की ताकीद भी की।