फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी की चपेट में आकर दंपती झुलसे

Sun, 25 Oct 2015 11:06 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला की हालत गंभीर है। पयागपुर थाना अंतर्गत काशीजोत गांव निवासी राबिया (30) रविवार की सुबह स्कूल जा रहे बच्चों के लिए नाश्ता बना रही थी। उसने रसोई में उजाले के लिए ढिबरी जलाकर डेहरी पर रख लिया था। कुछ सामान लेने के लिए राबिया ने डेहरी पर हाथ बढ़ाया, तभी ढिबरी लुढ़क गई। इससे राबिया के कपड़ों में आग लग गई। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर पति जिब्राइल बचाव के लिए दौड़ा। उसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक राबिया के साथ जिब्राइल भी गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों ने दोनों को तत्काल पयागपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने राबिया की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें