फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 50 लाख से शहर के बेरिया समय माता मंदिर का होगा सुंदरीकरण

Sun, 06 Oct 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित बेरिया समय माता मंदिर। -संवाद
विज्ञापन
25 लाख की प्रथम किश्त जारी, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। पुलिस लाइन स्थित बेरिया समय माता मंदिर के सुंदरीकरण करने की प्रक्रिया पालिका प्रशासन ने शुरू कर दी है। जनवरी माह में पालिका प्रशासन ने सुंदरीकरण के लिए 50 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने 25 लाख की प्रथम किस्त जारी कर दी है। प्रथम किस्त प्राप्त होने के बाद पालिका प्रशासन ने अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही मंदिर के सुंदरीकरण का काम प्रारंभ किया जाएगा।
यह प्राचीन मंदिर मौजूदा समय में देखरेख के अभाव में काफी जर्जर अवस्था में है। परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। यहां श्रद्धालु बच्चों का मुंडन समेत अन्य संस्कारों के साथ विवाह से पूर्व होने वाले अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं। प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के दौरान बड़े मेले का भी आयोजन होता है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में नगर पालिका की नई सरकार बनने के बाद नगर पालिका की चेयरमैन सुधादेवी ने शहर के धार्मिक स्थानों के सुंदरीकरण की रूपरेखा तैयार कर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया था। इसी के तहत बेरिया समय माता मंदिर का भी सुंदरीकरण का खाका खींचकर जनवरी माह में 50 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पालिका प्रशासन की कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन ने प्रस्ताव को स्वीकार कर 25 लाख की प्रथम किस्त पालिका प्रशासन के खाते में भेज दी है। पालिका प्रशासन ने अब टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह होंगे कार्य
पालिका प्रशासन मंदिर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेहतर प्रबंध करेगा। गर्मी व बरसात बचाने के लिए टिनशेड, रंगरोगन, मंदिर की दीवारों पर कलाकृतियोंं के अतिरिक्त शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा काम
बेरिया समय माता मंदिर का सुंदरीकरण किया जाना है। इन सब कार्यों में करीब 50 लाख का खर्च आएगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन की ओर से 25 लाख की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, प्रक्रिया पूरी कराने के बाद मंदिर के सुंदरीकरण का काम प्रारंभ करा दिया जाएगा। -प्रमिता सिंह-अधिशासी अधिकारी नपाप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें