फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण को चेयरमैन ने रुकवाया

Sun, 09 Jul 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। नगर पंचायत रूपईडीहा में नगर पंचायत भवन व कल्याण मंडप का निर्माण कार्य जल निगम की कार्यदाई संस्था द्वारा एक सप्ताह पूर्व बिना नगर पंचायत के जिम्मेदारों को सूचना दिए शुरू कराया गया था। इस दौरान घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर आस-पास के लोगों ने एतराज जताते हुए इसकी शिकायत चेयरमैन से की।
विज्ञापन


चेयरमैन ने रविवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। नगर पंचायत के पचपकरी वार्ड में नगर पंचायत कार्यालय के नवीन भवन व कल्याण मंडप के लिए जमीन चिन्हित किया गया था। भवन निर्माण को लेकर शासन की ओर से जलनिगम की कार्यदाई संस्था सीएनडीएस को कार्य सौंपा गया था।

बीते सप्ताह कार्यदाई संस्था ने दोनों भवनों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कराना शुरू किया, तो स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहे पीले ईंट, मानक के विपरीत कार्य पर नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत चेयरमैन डा.उमाशंकर वैश्य से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए रविवार को नगर पंचायत के चेयरमैन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भवनों के निर्माण में हो रहे सामानों की जांच पड़ताल की, तो स्थानीय लोगों की शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य में लगे कारीगरों व मजदूरों से कार्य को रोकवा दिया। उन्होंने कार्यदाई संस्था के ठेकेदारों को भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामग्री के मानक की ड्राइंग कापी मांगी है। चेयरमैन ने बताया कि भवनों के निर्माण कार्य में हो रहे सामग्रियों की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया अधिकतर सामान मानक के विपरीत पाए गए है। जबकि भवन का निर्माण बिना बोरिंग कराए पास के तालाब में भरे गंदे पानी से कराया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि भवन निर्माण से पूर्व उनको संस्था की ओर से कोई जानकारी भी नहीं दी गई थी। ऐसे में कार्यदाई संस्था के ठोकेदार को तलब किया गया है। इस मौके पर कार्यसमिति के सदस्य रतन अग्रवाल, पूर्व प्रधान ओमकार वर्मा, राजकुमार वर्मा, संतोष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें