बहराइच। गोंडा-बहराइच हाईवे पर कटेल चौराहे पर भीषण सड़क हादसे का सबब बनने वाले स्लीपर बस के चालक को बुधवार पुलिस ने जेल भेज दिया। पयागपुर थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि चालक गोंडा जिले के कटरा बाजार क्षेत्र के भरथा इटहिया निवासी चरनलाल उर्फ गोली पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। बस चालक को हादसे के बाद राहगीरों ने दबोच लिया था। इस दौरान राहगीरों ने चालक चरनलाल उर्फ गोली की जमकर पिटाई भी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद राहगीरों ने आरोपी चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।