फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की जंग को सजने लगी चौपाल

Sun, 25 Oct 2015 10:50 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांवों में चौपाल पर प्रधानी चुनाव की चर्चा जोर पकड़ रही हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के पदों को लेकर भी गठजोड़ शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जनपद के 14 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में विकास के लिए गांव के मुखिया को चुनने की कवायद महज एक पखवारे के बाद शुरू होने की संभावना है। लेकिन इस बार पंचायत चुनाव के पहले ही गांवों में चौपाल सजने लगी हैं। पुराने प्रधान पर्व व त्योहार को भी चुनाव प्रचार का तरीका बना रहे हैं। गांवों में दुर्गापूजा व दशहरा के अवसर पर लोगों को एकत्र करने के लिए पूजा पांडाल, कीर्तन, भजन समेत अन्य आयोजन भी हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वर्तमान प्रधान अपने समर्थकों व मतदाताओं को गोलबंद करने की रणनीति तैयार करने में लगे रहे हैं। जबकि प्रधानी के दावेदार प्रत्याशी भी त्योहारों को चुनाव प्रचार की अहम कड़ी मानकर लगे हुए थे। इसके साथ ही ग्राम प्रधान बनने की कतार में लगे प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में भी अहम रोल निभा रहे हैं। उधर ग्राम पंचायत सदस्यों के करीब 13 हजार के करीब पदों के लिए भी गठजोड़ करने में प्रत्याशी जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें