फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसे से तीन परिवाराें की खुशियां काफूर

Thu, 11 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से तीन परिवारों की खुशियां काफूर हो गईं। हादसे में मृत पवन की छोटी बहन पूजा ने फफकते हुए बताया कि चाचा की शादी को लेकर आदित्य (5) बहुत खुश था। घर में चल रहे शादी के हर कार्यक्रम के बीतने के साथ बरात जाने की उसकी उत्सुकता और बढ़ रही थी। शादी वाले दिन आदित्य सबसे पहले बरात जाने के लिए तैयार हुआ और पिता पवन की गोद में बैठकर बरात गया था। कैसरगंज कोतवाली के ग्राम पंचायत गोडहिया के मजरा शीतलपुरवा निवासी पूजा ने बताया कि वह छह भाई बहन हैं। मृतक पवन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसने बताया कि बुधवार को अमरेश की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए सभी भाई बहन घर से निकले थे। बड़े भाई पवन के साथ उनका बेटा आदित्य भी बरात गया था। सभी शादी को लेकर बहुत खुश थे, लेकिन एक हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन

पूूजा ने बताया कि पवन के दो बेटे आदित्य (5) व कायरो (3) हैं। जिसमें बड़ा होने के नाते आदित्य सभी की आंख का तारा था। आदित्य के अच्छे भविष्य के लिए उनका भाई पवन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। पवन जब भी दिल्ली से आता था तो हम बहनों के लिए हमेशा कुछ न कुछ लेकर आता था। अब सब कुछ खत्म हो गया।
हादसे में बाराबंकी निवासी शिक्षक रोहित कुमार वर्मा (31) व शिक्षिका क्षमारानी (30) की भी मौत हो गई। शिक्षक के दो बच्चे हैं। इनमें अक्षत 6 साल व अजीत 8 माह का है। शिक्षिका अविवाहित थी। हादसे के बाद दोनों के घरों पर कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें