फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोरोना से बचाव की परखीं तैयारियां

Tue, 11 Apr 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल हुआ। शासन से नामित नोडल अधिकारी ने वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ कोविड डेडीकेटेड वार्ड में कोरोना संक्रमण रोकने व संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. सुनील पांडे के दिशा निर्देशन में वेंटीलेटर, मॉनीटर, ऑक्सीजन आपूर्ति व अन्य उपकरणों की जांच करते हुए उपलब्ध दवाओं की भी जांच की गई। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गईं।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. सुनील पांडेय ने विभिन्न स्तरों पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने, संक्रमितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं करने व लोगों को कोविडगाइड लाइन का पालन करने के लिए भी जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
सीएमएस डॉ. ओपी चौधरी ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाएं व विशेषज्ञ चिकित्सकों के मौजूद होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में कोरोना से संक्रमित कोई मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। नेपाल सेे आने वाले यात्रियों की लगातार जांंच की जा रही है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय खत्री, सीएमओ डॉ. एसके सिंह, डॉ. अरविंद शुक्ला व अस्पताल प्रबंधक रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें