बहराइच। सीबीएसई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम आते ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को माता-पिता, शिक्षकों सहित अन्य लोगों की ओर से बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
हाईस्कूल परीक्षा में गुरुकृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र तेजस खन्ना ने सर्वाधिक 96.66 प्रतिशत अंंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। इसी विद्यालय की छात्रा वार्तिका अग्रवाल ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके साथ ही गुरुकृपा डिवाइन ग्रेस की छात्रा अमिशी मातनहेलिया, सैयद शेयान हसन, नव्या तायल, ऐश्वर्या सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। सेठ जयपुरिया विद्यालय के विनम्र अग्रवाल, छात्रा आस्था चौधरी व निष्ठा पोद्दार ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
इंटर में अनिकेत पोद्दार ने सर्वाधिक 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। जबकि गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के तन्मय सत्यम द्विवेदी ने 96.02 प्रतिशत, लक्ष्य कोठारी व छात्रा तरुषा सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बुद्धा पब्लिक स्कूल के साहिल श्रीवास्तव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साथ ही राजा रंजीत सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पूरन चंद विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार, आशीष पांडे, अर्पिता अवस्थी व नैना अवस्थी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक अमरजीत कौर ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।